आईटी कंपनियों के साथ डीजीपी करें बैठक : बंडी संजय

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने महाराष्ट्र के नासिक में कार्पोरेट जिहाद मामले का उल्लेख करते हुए तेलंगाना पुलिस डीजीपी से सभी प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रमुखों विशेषकर एचआर टीमों के साथ तत्काल बैठक करने और सभी को सख्त निर्देश देकर उनकी जवाबदेही तय करने की माँग की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नासिक कार्पोरेट जिहाद मामले के बाद तेलंगाना अपनी बारी का इंतजार नहीं कर सकता है, क्योंकि हैदराबाद में लाखों आईटी कर्मचारी हैं।

उनका कार्यस्थल कॅरियर के लिए होना चाहिए, न कि जबरदस्ती, उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन, शोषण या गुप्त दबाव नेटवर्क के लिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कई आईटी कर्मचारी पहले से ही कार्यालयों से सोशल मीडिया पर कई घटनाओं को साझा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… आईटी मंत्री ने सिद्दीपेट में किया सीबीजी प्लांट का भूमिपूजन

इसलिए इन चेतावनीयों व संकेतों को अनदेखा न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को अलग-थलग न करते हुए प्रबंधन को किसी से भी नजरें नहीं हटानी चाहिए। उन्होंने कंपनी प्रमुखों, मानव संसाधन अधिकारियों, प्रबंधकों से अनुरोध किया कि वह कर्मचारीयों की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही सार्वजनिक रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करें तथा हर चिंता का गंभीरता और निष्पक्षता के साथ समाधान करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button