हैदराबाद : 506 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
हैदराबाद, हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 27 और 28 फरवरी को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 506 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 506 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। इसमें 401 दोपहिया, 47 तिपहिया, 57 चौपहिया व 1 अन्य वाहन शामिल है। इन मामलों में 104 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच पाई गई।
यह भी पढ़ें… संगारेड्डी एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, 20 घायल
इसके अलावा 214 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी, 105 मामलों में 101 से 150 एमजी, 43 मामलों में 151 से 200 एमजी, 24 मामलों में 201 से 250 एमजी, 6 मामलों में 251 से 300 एमजी तथा 10 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



