हैदराबाद : 7 माह की शिशु का अपहरण

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र साइबराबाद के सुरारम थाना परिधि में तड़के मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने 7 माह की बालिका शिशु का अपहरण कर लिया।पुलिस के अनुसार, सुरारम मल्लारेड्डी अस्पताल के सामने मार्बल शॉप के निकट फुटपाथ पर रहने वाली नवनीता कल रात अपनी 7 माह की बालिका आशा के साथ सो रही थी।

तड़के मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने गहरी नींद में सो रही आशा का अपहरण कर लिया। नवनीता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी वीडियो कैमरे की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब पीने के लिए पैसे न देने पर ली पत्नी की जान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button