हैदराबाद: रंगारेड्डी में 86 एनडीपीएल शराब जब्त
हैदराबाद, त्योहारों के मौसम में नकली और गैरकानूनी शराब की सप्लाई रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसते हुए स्टेट टास्क फोर्स और रंगारेड्डी आबकारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में एनडीपीएल शराब की खेप जब्त की।

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व रंगारेड्डी की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर छापेमारी कर 86 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया। आबकारी विभाग के आयुक्त हरि किरन ने बताया कि पहाड़ी शरीफ स्थित एक ठिकाने में छापेमारी करते हुए 41 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया गया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद में एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
इसके बाद, एसटीएफ ने शमशाबाद इलाके में भी छापेमारी करते हुए 45 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया। उन्होंने बताया कि संबंधित शराब की बोतलों को गोवा, हरियाणा, दिल्ली से लाया गया था। आरोपी आगामी दशहरा पर्व को लेकर कम दाम में शराब खरीदकर उसे अधिक दाम में बेचने की तैयारी में थे। शराब को आगे की कार्रवाई के तहत सरूरनगर, शमशाबाद आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



