हैदराबाद : हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी धरा गया

Ad

हैदराबाद, राजेंद्र नगर जोन की अत्तापुर पुलिस ने बदले की भावना से सहकर्मी पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चिंतलमेट अत्तापुर निवासी व मूलत उत्तर प्रदेश के रहने वाले सोफा मेकर मोहम्मद महमूद अहमद की शिकायत पर आसिफ नगर निवासी व फर्निचर वर्कर सैयद मजहर उर्फ महमूद (40) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि महमूद पहले शिकायतकर्ता के मालिक मोहम्मद इमरान के सुलेमान नगर अत्तापुर स्थित मेट्रो फर्निचर शाप में पिछले पांच वर्ष से नौकरी करता था।

ठीक से काम न करने के कारण उसने उसे नौकरी पर से निकाल दिया था। उसके साथ दो अन्य कर्मचारी शोएब और अजीज भी हेल्पर भी काम करते थे। महमूद को काम पर से निकालने के बाद उसके स्थान पर सोफा मेकर के रूप में अजीज को नियुक्त किया गया, जिस कारण महमूद को संदेह हो गया कि अजीज के कारण ही उसे नौकरी से निकाला गया है। इस कारण वह उससे बदला लेना चाहता था।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : रिकाबगंज मार्केट में अग्नि दुर्घटना

महमूद ने कई बार शाप आकर अजीज को जान से मारने की धमकी देकर गया और मौका देखकर गत 19 अप्रैल को शाप में सो रहे अजीज पर महमूद ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अजीज बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर महमूद की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button