हैदराबाद एयरपोर्ट से सीधे श्रीशैलमःआरटीसी की नई बस सुविधा
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने श्रीशैलम जाने वाले श्रद्धालुओं और हवाई यात्रियों के लिए प्रति 20 मिनट के अंतराल पर बस सेवा की घोषणा की। टीजीएसआरटीसी द्वारा बताया गया आरजीआई एयरपोर्ट के पास आरजीआईए क्रॉस रोड पर नया बोर्डिंग प्वाइंट शुरू किया गया है।
बताया गया कि यात्री अब एयरपोर्ट से पुष्पक बसों के जरिए क्रॉस रोड पहुँच सकते हैं और वहां से सीधे श्रीशैलम जाने वाली आरटीसी बसों में सवार हो सकते हैं। इस बोर्डिंग प्वाइंट से हर 20 मिनट पर एक बस श्रीशैलम के लिए उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु निगम की वेबसाइट पर एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: यूरिया को लेकर सरकार ने किसानों को दिया भरोसा
ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते समय यात्रियों को बोर्डिंग प्वाइंट के रूप में आरजीआई एयरपोर्ट क्रॉस रोड़ का चयन करना होगा। निगम ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



