हैदराबाद : जबरन धर्म परिवर्तन और गैंगरेप का मामला

हैदराबाद, नगर में जबरन धर्म परिवर्तन और गैंगरेप का गंभीर मामला प्रकाश में आया। कुकटपल्ली की रहने वाली महिला ने उसे ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने और कई बार सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

बेगमपेट पुलिस स्टेशन के पास मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए महिला ने बताया कि आरोपी नवाज दुकान किराए पर लेने के सिलसिले में उसके संपर्क में आया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला ने बताया कि आरोपी ने खुद को हिन्दू बताते हुए अपना नाम नवदुर्गा बताया, जिसकी उसके परिवार ने भी पुष्टि की। इसके बाद महिला का उस पर भरोसा और मजबूत हो गया।

महिला ने बताया कि मई-2025 में आरोपी उसे अपने परिवार से मिलाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया। वहाँ कोई नहीं आया और आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। आरोपी ने तस्वीरें वॉयरल करने की धमकी देकर उसे जुलाई-2025 में शादी के लिए मजबूर किया। इसके बाद दोनों बेगमपेट इलाके में रहने लगे। महिला ने बताया कि शादी के बाद भी उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जबरन कलमा पढ़ने और बीफ (गोमांस) खाने के लिए मजबूर किया, जबकि वह शाकाहारी थी। इसके अलावा उसे जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। कई बार आरोपी व उसके परिजनों ने उसे अपमानित किया।

आरोपी रिश्तेदारों पर भी गैंगरेप का आरोप

महिला ने बताया कि आरोपी के रिश्तेदारों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि कई बार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसी बीच, गत जनवरी माह में आरोपी नवाज फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह उसे डराता था कि दुबई में रहने वाले लोग उसे मार सकते हैं, इसलिए छिपकर रहना होगा। पीड़िता ने बताया कि तब ही इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शुरुआत में मामला सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शहर में तीन समूहों में खूनी झड़प

हालांकि, 4 अप्रैल को कुकटपल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर इसे बेगमपेट पुलिस को ट्रांसफर कर दिया, क्योंकि घटना उसी क्षेत्राधिकार में हुई थी। बेगमपेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सैदुलू ने बताया कि इस मामले में धारा 70(1) (गैंगरेप) और धारा 123 (जहर या नशीले पदार्थ से नुकसान पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। मामले में नवाज के अलावा मुनव्वर, सोहेल, एम. चिन्नू, शाहरुख और इस्माइल फरार हैं। उनकी तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button