हैद्रा आयुक्त ने किया माधापुर के तालाबों का निरीक्षण

हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने माधापुर स्थित तम्मिडीकुंटा और सुन्नम चेरुवु तालाबों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्य अगले दो महीनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तम्मिडीकुंटा तालाब का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इसी कड़ी में आज रंगनाथ ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि आईटी हब के पास स्थित इस तालाब को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यहाँ आने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित हो। आयुक्त ने तालाब के चारों ओर हरियाली लगाने, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, पार्क और हरे-भरे लॉन विकसित करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तालाबों के आसपास मौजूद सरकारी जमीन की विस्तृत जाँच करने और उसे तत्काल कब्जे में लेने के निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमणकारियों के दस्तावेजों की जाँच कर उचित कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन का एक इंच भी न जाने दिया जाए। सुन्नम चेरुवु के पास सर्वे नंबर 30 और 31 से संबंधित जमीन का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।

यह भी पढे़: हैद्रा आयुक्त ने जलमग्न इलाकों का दौरा किया

उसी तरह, तम्मिडीकुंटा तालाब के ऊपरी हिस्से में डाले जा रहे कचरे से जल प्रदूषण का खतरा बढ़ने को लेकर चिंता जताई गई। इसके बाद आयुक्त ने बोराबंडा बस्ती और एनआरआर पुरम से आने वाले बाढ़ के पानी के प्रवाह का निरीक्षण किया। इसके अलावा, सुन्नम चेरुवु के पास हाईटेंशन तारों के नीचे हो रहे अतिक्रमण को हटाने तथा सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button