हैदराबाद : धरे गये कॉपर वायर चुराने वाले चोर

हैदराबाद, साइबराबाद की कुकटपल्ली पुलिस ने कॉपर वायर चुराने वाले चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 लाख रुपये मूल्य का 500 किलो कॉपर वायर बरामद किया। कुकटपल्ली पुलिस ने बताया कि गत 4 फरवरी को साइट इंजीनियर उल्ली कुणाल ने थाने आकर शिकायत की और बताया कि 3 फरवरी की रात को माकुटा त्रिपुरा आईडीएल लेक कुकटपल्ली से कुछ लोगों ने कॉपर वायर के 7 बंडल चुरा लिये।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ की। जांच पड़ताल के दौरान ठोस सबूतों के आधार पर चार चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों में लखींद्र बोरूह (26),अनुपम गोगोई (26), नीतू दास (25) और नबाज्योति दास के रूप में की गयी। चारों साइट पर सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। सभी आरोपी असम के रहने वाले हैं। चारों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… विजयवाड़ा : मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button