हैदराबाद : रैन बाजार थाना परिधि में कार्डन सर्च

हैदराबाद, चारमीनार जोन के रैन बाजार थाना परिधि में बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर कार्डन सर्च अमल में लाया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा के लिए चारमीनार जोन के पुलिस उपायुक्त किरण खरे प्रभाकर के नेतृत्व में कार्डन सर्च को अमल में लाया गया।

सर्च के दौरान दस्तावेजरहित और बिना नंबर प्लेट के 37 दुपहिया वाहन जब्त किए गए। इसी प्रकार 6 राउडी शीटरों सय्यद अली, हबीब सिकंदर, तालीब खान, जफ्फार अली, अली हुसैन और सैदुद्दीन के साथ उनकी गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गई। इसके अलावा 9 संदिग्धों खालेद, समीर, अजीज बाबा, हैदर अहमद, इब्राहिम, इब्राहिम खान, सय्यद अली, शेख मोहम्मद और अजहर को हिरासत में लिया गया। सर्च के दौरान तीन खंजर, एक हुक्का सेट, गांजे के पाँच पैकेट तथा तीन छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर इसी प्रकार जोन की परिधि में कार्डन सर्च को अमल में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामा, नकदी वितरण व तनाव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button