हैदराबाद : तंगी के चलते दंपत्ति ने लगा ली फाँसी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र नवाबपेट थाना परिधि के अंतर्गत आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने ईमली के पेड़ से रस्सी के सहारे फाँसी लगा ली। इस घटना में पत्नी की म़ौके पर ही मौत हो गई और पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि नवाबपेट मंडल के जंगमय्यापल्ली ग्राम निवासी मुरुगनी रवि (25) और उसकी पत्नी मुरुगनी लावण्या (22) ने कल अपने खेत में इमली के पेड़ से रस्सी के सहारे फाँसी लगा ली। इस घटना में लावण्या की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने रवि को फाँसी पर से उतारकर महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि ने हाल ही में गृह निर्माण और भैंस खरीदने के लिए कर्ज लिया था। तंगी के कारण वह कर्ज अदा नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसकी माँ पद्मम्मा ने उसे फटकार दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : भारी मात्रा में भांग और गांजा चॉकलेट बरामद

कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम

फटकारे जाने से बुधवार की रात को रवि और लावण्या अपने 11 माह की कन्या शिशु को लेकर अपनी खेत भूमि में चले गए। दोनों ने रात वहीं बिताई और दूसरे दिन सुबह रवि ने खेत के निकट कोल्लूर ग्राम से टिफिन लेकर आया और दोनों साथ में टिफिन किया। कुछ देर बातचीत करने के बाद रवि और लावण्या ने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया। दोनों ने अपनी कन्या शिशु को वहीं पेड़ से बाँधे गए झूले में सुला दिया।

रवि ने हैदराबाद में रहने वाले अपने भाई आनंद को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। आनंद ने तुरन्त अपने कुछ परिचित ग्रामीणों को फोन कर उन्हें सारी घटनाएँ बताई और रवि और लावण्या की जान बचाने के लिए कहा। ग्रामीणों के खेत भूमि पहुँचने तक दोनों फाँसी लगा चुके थे और लावण्या की मौत हो चुकी थी। फाँसी पर लटक रहे रवि को ग्रामीणों ने फाँसी पर से उतारकर उसे महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राप्त शिकायत के आधार पर एसआई विक्रम मामले की छानबीन कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button