हैदराबाद : एसीबी के शिकंजे में असोसिएट डीन

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रो. जयशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय के असोसिएट डीन (एग्रोनॉमी) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसोसिएट डीन डॉ. एम. गोवर्धन राजेंद्रनगर स्थित कृषि महाविद्यालय में कार्यरत थे। आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से एक आधिकारिक कार्य करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। बताया गया है कि आरोपी ने पहले ही 25 हजार रुपये की रिश्वत ले ली थी और बाद में अतिरिक्त 1 लाख रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें… आकाशवाणी केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

यह राशि शिकायतकर्ता की फर्म को कृषि विभाग द्वारा बीज लाइसेंस जारी करने और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के बदले ली जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की सिटी रेंज-2 यूनिट ने जाल बिछाकर आरोपी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पूरी रिश्वत की राशि बरामद की गई। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button