हैदराबाद : गैस का बैलून फटने से चार लोग घायल

हैदराबाद, गच्ची बावली स्थित संध्या कन्वेंशन में होली के कार्यक्रम के दौरान विज्ञापन के लिए लगाए गए गैस बैलून के फटने के कारण चार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या कन्वेंशन में आयोजित होली के कार्यक्रम के दौरान विज्ञापन के लिए लगाया गया गैस बेलून निकट स्थित ब्रह्मकुमारीस शांति सरोवर के परिसर में जा गिरा। शांति सरोवर के वॉलेंटर इस गैस बेलून को हटा रहे थे। इस दौरान बेलून के फटने से बेलूम में भरी हीलियम गैस ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आने के कारण चार वालेंटर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर गच्ची बावली पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।  

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : मेटामफेटेमाइन ड्रग्स के साथ तीन धरे गए

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button