हैदराबाद : मुमुक्षु दीक्षा सालेचा का भव्य अभिनंदन समारोह
हैदराबाद, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ एवं महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ द्वारा मुमुक्षु दीक्षा सालेचा (सुपुत्री महेंद्र कुमार भंवरलाल सालेचा) का अभिनंदन एवं बुहमान किया गया। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ द्वारा महावीर भवन में बहुमान कर मुमुक्षु दीक्षा सालेचा को रथ में बैठाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो गाजे बाजे के साथ गोशामहल स्थित शंखेश्वर भवन पहुंची।
शंखेश्वर भवन में पार्श्वचंद्र सागरजी, सुवृद्धिचंद्र सागरजी महाराज आदि ठाणा के सानिध्य में मुमुक्षु का अभिनंदन व सम्मान श्री शंखेश्वर पारसनाथ जैन संघ के तत्वावधान में किया गया। महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जैन धर्म में संयम जीवन का बहुत महत्व है। बिना संयम जीवन आत्मा का कल्याण नहीं होता है। संयम जीवन में साधु साध्वी अपना और दूसरों का कल्याण करते हैं।
यह भी पढ़ें… प्रभु के निकट जाने के लिए आवश्यक तपश्चर्या : पवन गुरु
जसराज देवड़ा धोका ने मुमुक्षु के सफल और संयमी जीवन की कामना की
सभा को संबोधित करते हुए जसराज देवड़ा धोका ने कहा कि मुमुक्षु का आगामी संयम जीवन निष्कंटक व्यतीत हो और यशस्वी बनें। साथ ही दीर्घायु होकर जैन शासन की सेवा करती रहे। मुमुक्षु दीक्षा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे जिन शासन में दीक्षित होने का स्वर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है।
6 अप्रैल 2026 को दीक्षा रत्नेश्वर महाराज के कर कमलों से मानव मंदिर शाहपुर में संपन्न होगी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया। सभा का संचालन नेमीचंद भंसाली ने किया। आज के आयोजन के लाभार्थी बाबूलाल जुगराज सालेचा परिवार ने उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को भोजन करवाया। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ गोशामहल की तरफ से मुमुक्षु दीक्षा सालेचा का बहुमान किया गया।
समारोह में संघ अध्यक्ष चंपालाल भंडारी व ट्रस्टी अशोक बछावत, मोहन बागरेचा, रमेश कामदार, भंवरलाल हरण, अशोक कवाड़, बाबूलाल सालेचा, भंवरलाल छाजेड़, जसराज देवड़ा धोका, सुरेश भंसाली, पुखराज बलाड, मुकेश चौहान, पारसमल डेलड़िया, शांतिलाल भंडारी के अलावा पार्श्व राजेंद्र युवा संगठन, पार्श्व पद्मावती महिला मंडल की सदस्यों, दिनेश छत्र गोता, सुमेर पारख, मुमुक्षु के परिजन व श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



