हैदराबाद : एसीबी के जाल में फँसे इंस्पेक्टर व एसआई

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन आउटपोस्ट में तैनात इंस्पेक्टर एस. कनकय्या और सब-इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी डीएसपी आनंद कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक आरोपी से उसके खिलाफ लंबित मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल करने के एवज में 15 लाख रुपये की रिश्वत माँगी थी। आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है, जिसे पहले एयरपोर्ट पर नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है, जहाँ उसे हर रविवार पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होती है।

बताया जाता है कि एसआई सिद्धेश्वर ने आरोपी पर दबाव बनाते हुए 15 लाख रुपये की माँग की। जब पीड़ित ने असमर्थता जताई, तो उसे कथित तौर पर परिवार के सदस्यों को भी केस में फँसाने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित पाँच लाख रुपये देने के लिए राजी हो गया, लेकिन उसने एसीबी अधिकारियों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बालिकाओं को पोर्न वीडियो दिखाकर शोषण करने वाले को जेल

एसीबी ने सिद्धेश्वर को आउटपोस्ट पर 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जाँच में इंस्पेक्टर की संलिप्तता भी सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी डीएसपी आनंद कुमार के अनुसार, दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button