कल्याणकारी योजनाओं के कार्यांवयन में हैदराबाद बने अनुकरणीय : डॉ. योगेश दुबे
हैदराबाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निरीक्षक डॉ. योगेश दुबे ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के कार्यांवयन को लेकर हैदराबाद को देश का अनुकरणीय शहर बनाया जाना चाहिए।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. योगेश दुबे ने हैदराबाद कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण, रोजगार सफजन, लीड बैंक, एससी, एसटी, टीबीसी के अधिकारियों के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
सभी पात्र लोगों को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
अवसर पर डॉ. योगेश दुबे ने कहा कि सराहना का विषय है कि कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में हैदराबाद जिला सबसे आगे है। संबंधित अधिकारियों को केंद्र और राज्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाकर हैदराबाद को देश में अनुकरणीय शहर बनाने का प्रयास करना चाहिए। रोजगार सृजन विभाग को युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। विशेष रूप से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके और सरकारी दिशा-निर्देशों के माध्यम से नौकरी मेला आयोजित करना चाहिए। इसी प्रकार बैंकों को मुद्रा, पीएम ईजीपी और स्टैंडअप इंडिया योजनाओं के माध्यम से त्रण उपलब्ध कराकर सभी पात्र लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए। दिव्यांगों और महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने हैदराबाद जिले के स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें… मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति रेवंत को मिली
डॉ. योगेश दुबे ने कहा कि श्रम विभाग के माध्यम से सभी को जॉब कार्ड उपलब्ध कराकर उन्हें लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। सम्बद्ध विभागों के अधिकारी भरोसा एवं सखी केन्द्रां के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित मामलों पर विशेष ध्यान दें। महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था कार्ड जारी किए जाने चाहिए तथा बाल देखभाल संस्थानों में सुझाव पेटियां रखी जानी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के बारे में जानकारी ली।
समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



