हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तारीकरण कार्य फरवरी से : कोमटिरेड्डी

हैदराबाद, सड़क व भवन निर्माण मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद-विजयवाड़ा (एनएच 65) राष्ट्रीय राजमार्ग के 8 लेन तक विस्तार के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी होगी और फरवरी 2026 में काम शुरू हो जाएगा। मंत्री ने मीडिया को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग न केवल लगातार भीड़भाड़ वाला है, बल्कि उन सड़कों में से एक है जहाँ अधिक दुर्घटनाएं होती हैं।

मंत्री ने कहा कि इस मार्ग में 17 ब्लैक स्पॉट की पहचान पहले ही की जा चुकी है और वहां पर फ्लाईओवरों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान उन्हें इसकी जानकारी दी थी। मंत्री ने घोषणा की कि तेलुगु राज्यों के लोगों को दुर्घटना मुक्त सड़क उपलब्ध कराई जाएगी और हैदराबाद से विजयवाड़ा तक उन्नत तकनीक और पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… आलमट्टी डैम की ऊँचाई बढ़ने से रोकें रेवंत : केटीआर

मंत्री ने कहा कि अगर इस 8 लेन सड़क का काम पूरा हो जाता है, तो हैदराबाद से विजयवाड़ा केवल 2 घंटे में पहुँचा जा सकेगा। इसके अलावा मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत फ्यूचर सिटी से आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती तक बनने वाले 230 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड हाईवे को लेकर पूरी तरह सकारात्मक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह ग्रीन फील्ड हाईवे कॉरिडोर तेलुगु राज्यों के विकास में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button