हैदराबाद : जलकुंभी ने दुर्गम चेरुवु की सुंदरता बिगाड़ी
हैदराबाद, कभी बहुत खूबसूरत दुर्गम चेरुवु झील देखरेख के अभाव में जलकुंभी का घर बन गयी है। हैदराबाद के आईटी कॉरिडोर के बीच में स्थित यह झील बदसूरत दिख रही है और प्रशासनिक लापरवाही और उपेक्षा की कहानी कह रही है। एक जमाने में झील का शांत और स्वच्छ पानी और केबल ब्रिज के कारण पर्यटकों पसंदीदा गंतव्य बन गया था, लेकिन अब यह जलकुंभी और शैवाल से भर गया है।
स्थिति इतनी खराब है कि झील का आधे से ज़्यादा हिस्सा जलकुंभी की मोटी चादर से ढका हुआ है, जिससे झील के किनारे आने वाले कई पर्यटक और केबल ब्रिज से नज़ारा देखने आने वाले लोग बहुत निराश होते हैं। साथ ही जो लोग नाव की सवारी करना चाहते हैं, उनके लिए भी आनंद लेने के लिए कुछ खास नहीं बचा है।
संक्रांति की छुट्टियाँ बिताने दुर्गम चेरुवु आए कुछ पर्यटकों ने दुख के साथ कहा कि नाव की सवारी के दौरान परेशानी हुई और नाव वाला उन्हें थोड़ी दूर तक ही ले जाया। बदबू भी उनके लिए एक बड़ी परेशानी थी। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) सहित संबंधित अधिकारियों की झील की पुरानी सुंदरता बनाए रखने में विफलता कई लोगों के लिए निराशाजनक रही है। केबल ब्रिज पर अपने दोस्तों के साथ आए एक युवा ने कहा कि जब वह कुछ महीने पहले आए थे, तब झील ऐसी नहीं थी।
यह भी पढ़ें… ईटेला राजेन्दर ने रखी आरयूबी के अतिरिक्त मार्ग की आधारशिला
कोंडापुर के रहने वाले हनुमंतु ने कहा कि वे दुर्गम चेरुवु तब से आ रहे हैं जब इसे सीक्रेट लेक के नाम से जाना जाता था, लेकिन उन्होंने झील की ऐसी खराब हालत कभी नहीं देखी। बारिश के दौरान जलकुंभी उगना शुरू हुआ और फैलता रहा। समय पर कार्रवाई और सफाई से झील को साफ रखा जा सकता था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



