हैदराबाद : दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की खुदकुशी

हैदराबाद, मल्काजगिरी की चैतन्यपुरी थाना परिधि में दहेज प्रताड़ना के चलते एक महिला ने फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि केसीआर नगर डबल बेडरूम कोल्लूर निवासी अरवा साई प्रिया और महेश दंपत्ति ने अपनी दूसरी लड़की पूजिता (33) का 27 जून, 2021 को सत्या नगर कॉलोनी, कोत्तापेट निवासी राघवेंद्रा से विवाह करवाया।

विवाह के समय 10 लाख रुपये नकदी तथा 20 तोला सोना दिया गया। विवाह के बाद पूजिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद से राघवेंद्रा रोज शराब के नशे में घर लौटकर अतिरिक्त दहेज की माँग कर पूजिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस प्रताड़ना के चलते मई-2025 के दौरान पूजिता पति का घर छोड़ मायके लौट आई। इसके बाद उसने तलाक के लिए आवेदन किया। गत दिसंबर माह में राघवेंद्रा और उसके परिजनों ने बातचीत कर पूजिता की अच्छी तरह से देखभाल करने का आश्वासन देकर उसे अपने साथ ले गए।

सास-ससुर को फोन कर पति ने दी घटना की सूचना

कुछ दिन तक राघवेंद्रा ने पूजिता के साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन इसके बाद फिर से वह पूजिता को प्रताड़ित करने लगा। 3 अप्रैल को पूजिता ने अपनी बड़ी बहन सुकन्या को व्हॉट्सऐप मैसेज भेजकर कहा कि राघवेंद्रा को तत्काल एक लाख रुपये की आवश्यकता है। उसने डेबिट या क्रेडिट कार्य के जरिए एक लाख रुपये का बंदोबस्त करने का आग्रह किया। उसने बताया कि कार्ड की ड्यू डेट से एक दिन पहले वह पैसों का भुगतान कर देगी। सुकन्या ने अपने माता-पिता से बातचीत की और उसके माता-पिता ने कल शाम राघवेंद्रा को फोन किया।

यह भी पढे़: अस्वस्थता से परेशान महिला ने की खुदकुशी

राघवेंद्रा ने अपने सास-ससुर को बताया कि पूजिता ने अपने आपको कुछ कर लिया है, वे तत्काल घर आए। जानकारी मिलते ही पूजिता के माता-पिता तुरन्त सत्या नगर कॉलोनी पहुँच गए, जहाँ उन्होंने देखा कि पूजिता अपने कमरे में सीलिंग फैन से फाँसी पर लटकी हुई है। पूजिता के माता-पिता की शिकायत पर मौके पर पहुँची पुलिस ने पूजिता के शव को फाँसी पर से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस बीएनएस की धारा 85 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button