हैदराबाद : प्रशिक्षण के दौरान सहकर्मी ने किया युवती का बलात्कार
हैदराबाद, बेगमपेट थाना परिधि में एविक्सन पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पायलट का प्रशिक्षण ले रही एक युवती के साथ उसी के सहकर्मी ने बलात्कार किया। बलात्कारी की पहचान केरल निवासी नसीमुद्दीन के रूप में की गई है।
देर से प्रकाश में आई इस घटना में बेगमपेट पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती ने मंगलवार थाने आकर घटना की शिकायत की। शिकायत के अनुसार, गत जनवरी माह में प्रशिक्षण देने के बहाने नसीमुद्दीन ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और अपने सेलफोन से वीडियो और फोटो भी निकाले। इसके बाद वीडियो और फोटो के आधार पर नसीमुद्दीन ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नाबालिगा के साथ रेप करने वाले को आजीवन कारावास
नसीमुद्दीन के हाथों प्रताड़ित युवती ने बेगमपेट पुलिस में इस घटना की शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने इस मामले में नसीमुद्दीन का सहयोग किया है। बेगमपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



