अमेरिका के टेडएक्स मंच पर हैदराबादी छात्रा ने रखे एआई पर विचार

हैदराबाद, अमेरिका के टेडएक्स मंच पर हैदराबाद की 13 वर्षीय जिया सिंघवी ने न्याय प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर रखे क्रांतिकारी विचार रखे। यहां श्री पादरू प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद के अध्यक्ष जसराज बाफना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री पादरू प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद की सदस्य अमरावती देवी एवं स्व. सांकलचंद कटारिया संघवी की पौत्री तथा नितिन अनुपमा कटारिया संघवी की सुपुत्री जिया सिंघवी ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

पादरू (राजस्थान) की माटी के संस्कारों से सिंचित 13 वर्षीय मेधावी छात्रा जिया सिंघवी ने अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के लीजबर्ग शहर में आयोजित प्रतिष्ठित टेडएक्स अपर बेलमोंट पीएल यूथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जिया ने सैकड़ों अनुभवी आवेदकों को पीछे छोड़ते हुए मुख्य वक्ता के रूप में वैश्विक स्तर पर समाज और देश का नाम रोशन किया है।

अपनी टॉक न्याय के लिए साइबोर्ग इट्स ऑल इन योर हेड के माध्यम से जिया ने आधुनिक न्याय प्रणाली में क्रांतिकारी बदलावों का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि कैसे न्यूरोसाइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग के माध्यम से गवाहों के मानवीय पूर्वाग्रहों और याददाश्त की कमियों को दूर कर एक निष्पक्ष न्याय व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। गौरतलब है कि जिया की शैक्षणिक यात्रा असाधारण रही है। उन्होंने मात्र 11 वर्ष की आयु में अमेरिका की प्रतिष्ठित स्कॉलैस्टिक असेसमेंट टेस्ट सैट परीक्षा में 1600 में से 1600 का परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें… बाल अधिकार आयोग ने किया सीतारामपेट बालिका विद्यालय का दौरा

जिया के विचार भविष्य की न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण : भरत कटारिया

वर्तमान में वह क्रिमिनल जस्टिस विषय का गहन अध्ययन कर रही हैं। जिया की इस वैश्विक उपलब्धि पर श्री पादरू प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद के अध्यक्ष जसराज बाफणा ने पूरे संघ की ओर से कटारिया संघवी परिवार को बधाई देते हुए इसे पूरे जैन समाज के लिए गौरव का विषय बताया। पादरू जैन युवा संगठन, हैदराबाद के प्रचार-प्रसार मंत्री भरत कटारिया ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी भतीजी जिया संघवी ने इतनी कम उम्र में भविष्य की न्याय प्रणाली पर जो बेबाक और शोधपरक विचार रखे हैं, वे आने वाले समय में विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण साबित होंगे।

भरत कटारिया ने टेडएक्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय विचार मंच है जहाँ दुनिया के सबसे प्रभावशाली और क्रांतिकारी विचारों को साझा किया जाता है।उन्होंने बताया कि इसी मंच से जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और भारत के प्रसिद्ध युवा वक्ता अमन गुप्ता जैसी प्रतिभाओं ने अपने विचारों से दुनिया को प्रभावित किया है। जिया का इस मंच पर चुना जाना उसे भविष्य की वैश्विक हस्तियों की कतार में खड़ा करता है। उसने पादरू और हैदराबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर अंकित कर दिया है और कटारिया संघवी परिवार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है।

संघ के महामंत्री सी.ए. उत्तम गोलेच्छा ने समस्त जैन समाज, प्रवासी राजस्थानियों, नगर वासियों और पादरू वासियों से भावुक अपील की है कि वे जिया के इस प्रेरणादायक वीडियो को यूट्यूब पर देखकर, लाइक व कमेंट के माध्यम से अपना आशीर्वाद दें।उन्होंने बताया कि यदि इस टॉक को शीघ्र ही 5,000 व्यूज प्राप्त होते हैं, तो इसे टेड ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फीचर किया जाएगा,जो भारत की इस नन्हीं प्रतिभा के लिए एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button