गंधमगुड़ा में 12.17 एकड़ सरकारी भूमि पर हैद्रा ने लगायी फेंसिंग

हैदराबाद, हैद्रा की टीमों ने रंगारेड्डी ज़िले के गंडीपेट मंडल के अंतर्गत गंधमगुड़ा गाँव में लगभग 12.17 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करते हुए फेंसिंग लगा दी। हैद्रा ने सर्वे नंबर 43 स्थित सरकारी भूमि से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जाता है कि यहाँ कुल 26 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है। इसमें पहले ही सरकार द्वारा 1 एकड़ भूमि विद्युत सब-स्टेशन के लिए और 9 एकड़ भूमि जीएचएमसी कचरा डंपिंग के लिए आवंटित की जा चुकी है। शेष भूमि पर धीरे-धीरे अतिक्रमण होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने हैद्रा प्रजावाणी में की थी।

शिकायत के आधार पर हैद्रा की टीमों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जाँच में भूमि के सरकारी होने की पुष्टि होने के बाद वहाँ फेंसिंग कर दी गई। उक्त क्षेत्र में पहले से एक मंदिर और एक मस्जिद का निर्माण हो चुका है। हैद्रा ने इन धार्मिक संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए शेष सरकारी भूमि के चारों ओर फेंसिंग की, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। साथ ही भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए हैद्रा की ओर से सूचना बोर्ड लगाए गए।

यह भी पढ़ें… पद्भार न संभालने वाले जीएचएमसी उपायुक्त निलंबित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button