हैद्रा ने अतिक्रमण हटाकर की 1,511 करोड़ मूल्य की भूमि की फेंसिंग

हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त एवी. रंगनाथ ने बताया कि अतिक्रमणों को गंभीरता से लेते हुए पार्कों और झीलों पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को एक ही दिन में शहर के चार अलग-अलग इलाकों में बड़े ऑपरेशन चलाकर अतिक्रमण हटाए गए और तुरंत फेंसिंग की गई।

हैद्रा ने झील और पार्क भूमि से हटाए अवैध कब्जे

आयुक्त ने बताया कि दो स्थानों पर कुल 1,100 वर्ग गज के पार्कों को सुरक्षित किया गया, जबकि दो अन्य क्षेत्रों में 12 एकड़ झीलों के फुल टैंक लेवल क्षेत्र की रक्षा की गई। इस तरह सुरक्षित की गई भूमि का अनुमानित मूल्य 1,511 करोड़ है। कोंडापुर में हैद्रा ने मंगलवार को लगभग 700 करोड़ मूल्य की भूमि की फेंसिंग की। यहाँ 4 एकड़ की जंगम कुंटा झील को भरकर समतल बनाकर प्लॉट्स के रूप में बेचने की तैयारी चल रही थी। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हैद्रा ने राजस्व अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस झील पर कब्ज़ा करने वालों पर राजस्व अधिकारियों ने मामले दर्ज किए। आज फेंसिंग कर दी गई।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी : अपर आयुक्त सृजना ने किया कोंडापुर साप्ताहिक बाज़ार का निरीक्षण

एफटीएल क्षेत्र में प्लास्टिक यूनिट से झील प्रदूषण

इसके अलावा मेड़चल मलकाजगिरी ज़िले के अलवाल कोत्ता चेरुवु में 8 एकड़ तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रजावाणी में शिकायत की थी कि झील के एफटीएल क्षेत्र में प्लास्टिक कम्प्रेसिव यूनिट और प्लास्टिक कचरा संग्रह गतिविधियाँ चल रही हैं, जिससे झील प्रदूषित हो रही है। अस्थायी शेड लगाकर कचरा झील में डाला जा रहा था और टेंट सामग्री से जुड़े चार शटर भी लगाए गए थे।

स्थल निरीक्षण में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमों के विरुद्ध बने शेड हटा दिए गए। वनस्थलीपुरम के साहेबनगर कलान के अंतर्गत जक्किडी नगर कॉलोनी में 650 वर्ग गज पार्क भूमि की रक्षा की गई। प्रजावाणी में प्राप्त शिकायत पर स्थल निरीक्षण के बाद पार्क भूमि की पुष्टि कर अतिक्रमण हटाकर फेंसिंग की गई और बोर्ड लगाए गए। इसी तरह मलकाजगिरी ज़ोन के मौलाअली सर्किल के अंतर्गत काकतीया नगर, राधाकृष्ण हाउसिंग कॉलोनी में 450 वर्ग गज पार्क भूमि को भी सुरक्षित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button