सब अपने हैं तो जीतेंगे ही

भैया! यह बताइए कि यह गाना किस फिल्म का है? जोत से जोत जगाते चलो। प्रेम की गंगा बहाते चलो। राह में आए जो दिन दुखी सबको गले से लगाते चलो। अच्छा! यह गीत फिल्म संत ज्ञानेश्वर का है। नाम पर मत जाना। लेकिन आज के इसी गीत के बदले हुए रूप को नहीं सुनोगे? वोट से वोट भिड़ाते चलो। जीत का झंडा फहराते चलो। कोई रास्ता रोके अगर ढंग के दंड से डराते चलो। सीटों की संख्या बढ़ाते चलो।

लगता है सुबह-सुबह आप फॉर्म में हैं। अब तो आपकी सेंचुरी पक्की। छोटू! तुमने जब फॉर्म की बात की तो यह बताओ क्रिकेट में जीतने के लिए क्या चाहिए? अच्छे शानदार बल्लेबाज, तेज और सटीक गेंदबाज, मैदान में फुर्ती से दौड़ते भागते खिलाड़ी, अच्छा कप्तान किसी भी क्रिकेट मैच को जिता सकते हैं। किताबी बातें हैं फिर भी शाबाश। यह तो बात हुई क्रिकेट की। अब राजनीति के क्रिकेट की बातें करें जिसके बारे में गीत की पैरोडी सुनाई थी।

राजनीति का क्रिकेट और लोकतंत्र की विडंबना

राजनीति और क्रिकेट अलग-अलग हैं न भैया फिर कैसे? नजर चाहिए, जो हो रहा है उस पर गौर करें और अपनी सही कल्पना को काम पे लगाएं तो जान सकते हो विकेट बन चुकी राजनीति के दांव पेंच और शतरंज को। आप ही बताएं, नींद की खुमारी सुबह की सैर के बाद भी पूरी तरह उतरी नहीं। तो सुनो। क्रिकेट में जीतने के लिए तुमने जो किताबी आदर्श बताया, वह राजनीति में आजकल काम नहीं करता।

राजनीति के क्रिकेट में जीतने के लिए एम्पायर, स्क्वायर लेग एम्पायर, थर्ड अंपायर अपने साथ अपना ही आदमी होना चाहिए। रही बात स्क्रीन पर रिप्ले की बात है वहां दिखाने वाला एआई विशेषज्ञ, साथ में आंखों देखा हाल सुनाने वाले भी अगर अपने ही चेले हैं तो दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती। इसी तरह जीतकर कुर्सी में बैठकर लोकप्रियता की ढोल पीटना, कॉलर उठाना आजकल चल रहा है।

यह भी पढ़ें… गाड़ी चलाते हुये फोन – यमराज कहेंगे हैलो कौन

हार किस चिड़िए का नाम है जब चित भी मेरा पट भी मेरा। लेकिन भैया! लोकतंत्र, जनतंत्र या प्रजातंत्र भी तो कोई चीज है। जिस तरह कुछ शब्दों को निषिद्ध वर्ग में रखा गया है उसी तरह इन शब्दों डेमोक्रेसी, लोकतंत्र का इस परिप्रेक्ष्य में क्या अर्थ रह जाता है? मतलब वोट से वोट भिड़ाते चलो। सबको यूं ही हराते चलो।

-डाॅ.टी.महादेव राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button