हिन्दी मिलाप 75वीं वर्षगांठ रसमय संकीर्तन के पोस्टर का लोकार्पण
हैदराबाद, डेली हिन्दी मिलाप की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में रविवार, 26 अप्रैल को शाम 6 बजे से भारतीय विद्या भवन सभागृह, किंग कोठी में आयोजित होने वाले गायिका निकुंज कामरा कृत रसमय संकीर्तन के आयोजनार्थ क्वालिटी इन रेसीडेन्सी होटल, नामपल्ली में रसमय संकीर्तन स्वागत समिति की बैठक प्रधान संयोजक तरुण कुमार झँवर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
अवसर पर तरुण कुमार झँवर ने बताया कि हिन्दी मिलाप के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रसमय संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मिलाप द्वारा यथासमय अनन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। इसी श्रृंखला में 75वीं वर्षगाँठ को सभी के साथ साझा करने का यह प्रयास है। आयोजन में नगरद्वय की सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं को भाग लेने का अवसर मिला है।
कान्यकुब्ज व ब्राह्मण संगठनों की अहम भागीदारी
इसमें अखिल भारतीय कान्य कुब्ज ब्राह्मण महासभा (उपाध्यक्ष ए.के. वाजपेयी), कान्य कुब्ज ब्राह्मण समिति, हैदराबाद (अध्यक्ष विनय तिवारी), सर्व ब्राह्मण कान्य कुब्ज स्वागत समिति (महिला विंग) (अध्यक्ष रूबी मिश्रा, उपाध्यक्षा नीता मिश्रा), हैदराबाद सिकन्दराबाद मारवाड़ी महिला संगठन (अध्यक्ष कलावती जाजू, मंत्री हेमलता शर्मा), राजस्थानी महिला संगठन, ईश्वर बाजार (अध्यक्ष सुमित्रा राठी, मंत्री अरुणा तोतला), सतरंगी महिला मंडल, मलकपेट (लता बियानी, मंजू मूंदड़ा, सुनीता काबरा), श्री राजस्थानी महिला संघ, शमशेरगंज (अध्यक्ष प्रेमलता तापड़िया, मंत्री बीना देवी लड्डा), तेलंगाना आंध्र-प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अध्यक्ष शोभा डागा, मंत्री पद्मा झँवर), श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर (अध्यक्ष प्रीति सारड़ा, मंत्री मोनिका सोमानी), बंद मुट्ठी वेल्फेयर सोसाइटी व हैदराबाद (मीना परतानी, सूरज बिरला, बबिता पल्लोड, सुनीता हेडा) मुख्य रूप से संयोजित किये गये हैं।
इसमें सखी सहेली मंडल, कोठी, सुल्तान बाजार (अध्यक्ष निर्मला लाहोटी, मंत्री संगीता बल्दवा), सिकन्दराबाद माहेश्वरी महिला मंडल (अध्यक्ष तारा बंग, मंत्री सीमा इन्नानी), माहेश्वरी महिला मंडल, दिलसुखनगर (अध्यक्ष संतोष मालू, मंत्री कविता सारड़ा), रिद्धी सिद्धी महिला मंडल (अध्यक्ष दुर्गा ओझा, मंत्री मीना खटोड़), गायत्री महिला मंडल, हैदराबाद-सिकन्दराबाद, कबूतर खाना (अध्यक्ष अनीता शर्मा, मंत्री सोनम शर्मा), राजस्थानी महिला मंडल, चेलापुरा (अध्यक्ष : पद्मा झँवर, मंत्री सुनीता माहेश्वरी), श्री राजस्थानी नव जागृति मंच महिला मंडल, अत्तापुर (अध्यक्ष गौरजा इन्नानी, मंत्री प्रभा जोशी), श्री राजस्थानी नव जागृति मंच (रजि.) व अत्तापुर (अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी, मंत्री श्रीकांत पाराशर) मुख्य रूप से संयोजित किये गये हैं।
यह भी पढ़ें… समन्वय ने किया साधारण सभा का आयोजन
कई राजस्थानी व सामाजिक संगठन आयोजन में शामिल
इसमें राजस्थानी शिक्षा समिति, अत्तापुर (अध्यक्ष बाबूलाल जोशी, मंत्री सुरेश कुमार मोदी), राजस्थानी जागृति समिति, हैदराबाद (अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी, मंत्री महेश अग्रवाल), एकल श्री हरि वनवासी फाउण्डेशन महिला समिति (अध्यक्ष कलावती जाजू, मंत्री संगीता भूतड़ा), राजस्थानी सेवा संगठन, सिकन्दराबाद (अध्यक्ष बद्रीविशाल मूंदड़ा, मंत्री गोविंद मडी), माहेश्वरी मंडल (उत्तर) हैदराबाद (अध्यक्ष जगदीश झँवर, मंत्री पवन कुमार पल्लोड), माहेश्वरी महिला समिति (अध्यक्ष इन्दिरा बजाज, मंत्री संगीता सोमानी), माहेश्वरी युवा समिति (अध्यक्ष महेश चांडक, मंत्री रामदेव बियानी), सिंधु एकता मंच (अध्यक्ष ज्योति चंचलानी, मंत्री कमला मथानी), श्रीमाली ब्राह्मण न्याती संघ (रजि.) तेलंगाना आंध्र-प्रदेश (अध्यक्ष शिवसागर त्रिवेदी, मंत्री महेश अवस्थी), नंदसंग एकादशी भजन संगम, भाग्यनगर (संयोजक संगीता लड्डा, नंदा वर्मा, मधु जोशी), सुन्दरा ग्रुप व श्री श्याम सुमन मुख्य रूप से संयोजित किये गये हैं। उन्होंने बताया की और भी संस्थाएँ जो जुड़ना चाहती हैं, उनका स्वागत है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क प्रवेश-पत्रों से रहेगा। प्रथम पाँच सौ दर्शकों हेतु भारतीय विद्या भवन सभागृह के बाहरी हॉल में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रो-सीट नं. प्रदान किये जायेंगे। साथ ही रिफ्रेशमेंट प्रदान किया जायेगा। चूँकि यह आयोजन एक आध्यात्मिक आयोजन है, अत सभागृह के बाहर निःशुल्क चरण पादुका स्थल एवं हस्तप्रक्षालनम् की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम शाम 6.01 बजे प्रारंभ होगा। उद्घाटनकर्ता सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमृत कुमार जैन, मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेविका स्नेहलता रॉय बंसल एवं विशेष अतिथि महेश नरेठा, राजकुमार अग्रवाल, भरत चांडा, नरसिंग तोष्णीवाल, बिमल केड़िया, रूपेश सोनी, कमल बंसल, गीतिका मुदाली एवं ममता हेडा हैं। यू-ट्यूब चैनल पर जे.के. फोटोग्राफी एवं भाव प्रवाह द्वारा कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
प्रमिला व्यास करेंगी कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन प्रमिला व्यास करेंगी। स्वागत समिति में ए.के. वाजपेयी, विपिन अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, आशीष सोनी, सम्पत तोष्णीवाल (सालासर), श्यामसुन्दर बियानी, सुभाष मोदी, श्यामसुन्दर लड्डा, जगदीश झँवर, पवन कुमार पल्लोड, कैलाश अग्रवाल, पद्मा झँवर, सुनीता माहेश्वरी, संतोषी सोनी, अनीता अग्रवाल, नंदिता शर्मा, दुर्गा ओझा, मीना खटोड़, रेखा बियानी, सरला मणियार, रमा काबरा, संजना बंसल एवं जमुना धूत शामिल हैं।
अवसर को यादगार बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें अपने घर से श्री लड्डू गोपालजी का भव्यातिभव्य श्रृंगार कर लाने पर पुरस्कार प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए अपना नाम 81213 00221 पर संपर्क कर पंजीकृत करवा सकते हैं।
निः शुल्क प्रवेश-पत्र प्राप्त करने हेतु डेली हिन्दी मिलाप कार्यालय, कट्टलमंडी, मीनाक्षी कॉर्पोरेशन, राघव रत्ना टावर्स, चिराग अली लेन, राजेश करवा (अत्तापुर), सिद्धी विनायक सिल्वर, पॉट मार्केट, सिकन्दराबाद एवं श्री दुर्गा सैनिटरी एण्ड पेन्टस, लोथकुंटा, अलवाल से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम हेतु महिलाओं के लिए लाल/गुलाबी रंग एवं पुरुषों के लिए कुर्ता-पयजामा/धोती ड्रेस कोड रखा गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



