सुमन ऑटिज्म सेंटर के तीसरे केंद्र का शुभारंभ
हैदराबाद, ऑटिज्म के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सेवा प्रदान कर रही संस्था सुमन ऑटिज्म सेंटर ने नगर में अपना तीसरा सेवा केंद्र मलकपेट स्थित म्युनिसिपल कॉलोनी में प्रारंभ किया। यहां आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस भाषायी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तेलंगाना के राज्य अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विशेष अतिथि वरिष्ठ बाल चिकित्सा डॉ भरत सिंह और प्रख्यात जादूगर सामला वेणु ने अन्य मेहमानों की उपस्थिति में पंडित श्रीज्ञान द्वारा की गई विधि विधान पूजा के पश्चात रिबन काट कर इस नूतन केंद्र का शुभारंभ किया।
अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज्म का उपचार कोई सामान्य सेवा नहीं है। इसलिए डॉ सुमन द्वारा निरंतर प्रदान की जा रही सेवाएं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज हित में हम सभी को भी ऑटिज्म से संघर्ष और इसके उपचार हेतु विभिन्न सहयोग करना चाहिए। विशेष रूप से इसके प्रति लोगों को जागरूक अवश्य करना चाहिए।
यह भी पढ़ें… बाल अधिकार आयोग ने किया सीतारामपेट बालिका विद्यालय का दौरा
जादूगर सामला वेणु ने दी केंद्र के शुभारंभ पर शुभकामनाएं
विशेष अतिथि डॉ. बजरंग सिंह ने सुमन ऑटिज्म सेंटर समूह के द्वारा मलकपेट क्षेत्र में इस केंद्र की शुरुआत को एक उचित कदम बताया। आपने एक बाल चिकित्सक के रूप में अपने अनुभव के आधार पर बताया की कई लोगों को ऑटिज्म के प्रारम्भिक जांच की आवश्यकता है जो इस केंद्र की स्थापना में सहायक होगा। जादूगर सामला वेणु ने सुमन ऑटिज्म सेंटर के तीसरे केंद्र के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहां कि वे इस समूह से कई वर्षों से जुड़े हैं और समय-समय पर उक्त समूह और माधव ऑटिज्म फाउंडेशन के द्वारा विशेष बच्चों के लिए आयोजित अवसरों पर उपस्थित होकर बच्चों को मनोरंजित करना उनके लिए हर्ष, गर्व और संतोष का विषय रहा है।
इसके पूर्व सुमन ऑटिज्म सेंटर की प्रमुख डॉ सुमन सराफ और अनिल सराफ ने उपस्थित मुख्य और विशेष अतिथियों को पौधे और साल प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. सुमन ने उनके द्वारा सुमन ऑटिज्म सेंटर के पूर्व से संचालित 2 केंद्रों, माधव ऑटिज्म फाउंडेशन और दी टर्टल प्ले स्कूल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की।
अवसर पर महावीर प्रसाद अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, अशोक जिंदल, पंकज संघी, गौरव अग्रवाल, ईश्वरचंद्र सौंथलिया, सुनील-नैना सराफ, डॉ दिलीप पंसारी, पुष्पा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, आलोक टिबरेवाल, श्रीकांत रेड्डी, विकास अग्रवाल, रोशनी सिंह, मीना अग्रवाल, रानी मित्तल, रमा बजाज, सुनेरिया, विवेक व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



