भारत और सिंगापुर ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीके पर चर्चा की

नई दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान कंपनी प्रमुखों और नेताओं से मुलाकात कर भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्री ने भारत की मजबूत वृद्धि दर, निवेश आधारित सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, वित्तीय सेवाओं और हरित अर्थव्यवस्था में वैश्विक भागीदारों के लिए उपलब्ध व्यापक अवसरों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़े : पी.एन.राव ने कुकटपल्ली में शुरू किया पहला फ्रेंचाइज़ी स्टोर

गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की और व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने, नवाचार और डिजिटल कनेक्टिविटी में सहयोग तथा सतत विकास में नए अवसरों की खोज के तरीकों पर चर्चा की। उप प्रधानमंत्री तथा व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग के साथ गोयल की द्विपक्षीय बैठक में औद्योगिक एवं व्यापार सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button