तेलुगु फिल्म विश्वंभरा में अवनि के किरदार में त्रिशा

युवा निर्देशक वशिष्ठ के निर्देशन में मेगास्टार चिरंजीवी द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म विश्वंभरा की शूटिंग जोरों पर चल रही है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ नायिका के रूप में त्रिशा नज़र आएंगी।

अब मेकर्स ने त्रिशा के जन्मदिन के अवसर पर एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में त्रिशा के किरदार का नाम बताया गया है, जिसमें त्रिशा काफी सुंदर नज़र आ रही है। त्रिशा करीब 2 दशक से बतौर हीरोइन फिल्मों में काम कर रही हैं। अपनी खूबसूरती के कारण आज भी त्रिशा लगातार यंग हीरोइनों की तरह फिल्में कर रही हैं। त्रिशा दूसरी बार चिरंजीवी के साथ फिल्म विश्वंभरा में काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों ने कई साल पहले सुपरहिट फिल्म स्टालिन में साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें…दर्शकों को लुभा रहा है कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज़

फिल्म विश्वंभरा प्रमुख संस्था युवी क्रिएशन्स बैनर तले भारी बजट पर निर्मित की जा रही है। इस फिल्म के संगीत का जिम्मा ख्याति प्राप्त संगीतकार एम.एम. किरवानी को सौंपा गया है। अब तक इस फिल्म से जुड़े पोस्टर और टीज़र दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button