भारत ने ‘अग्नि-3’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

बालासोर (ओडिशा), भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल परीक्षण किया। मिसाइल की मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर तक है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को सामरिक बल कमान (एसएफसी) के जवानों ने एक ‘मोबाइल लॉन्चर’ से प्रक्षेपित किया। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल को ‘निर्माण लॉट’ से यादृच्छिक रूप से चयनित गया और उसका परीक्षण किया गया।

मिसाइल ने सभी तकनीकी मानकों को किया पूरा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया और सभी परिचालन एवं तकनीकी मानदंडों को सही पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण सामरिक बल कमान की देखरेख में किया गया। अग्नि-3’ अपनी श्रेणी की सबसे आधुनिक और सटीक मारक मिसाइलों में से एक है और इसे पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। यह 1.5 टन वजन को 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक ले जाने में सक्षम है। (भाषा)

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर संतुलित सैन्य जवाबी कार्रवाई बनकर उभरा- राजनाथ सिंह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button