भारतीय छात्र ने लंदन में ‘थॉमस टूर’ सेवा शुरू की

लंदन, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से हाल ही में मैक्रो-इकोनॉमिक्स में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने वाले केरल के एक छात्र ने रोजी-रोटी कमाने और ब्रिटेन में नौकरी की तलाश में जुटे स्नातकों का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘थॉमस टूर्स’ नाम की अनूठी टूर गाइड सेवा शुरू की है।

तिरुवल्ला के मल्लापल्ली गांव के रहने वाले जेम थॉमस मैथ्यू (23) ने अपने दादा के नाम पर ‘थॉमस टूर’ सेवा शुरू की है, जो उन्हीं की तरह नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को अंशकालिक आधार पर रोजगार हासिल करने का मौका देती है।

‘थॉमस टूर’ के तहत जेम ने ऐसे यात्रा पैकेज तैयार किए हैं, जो आगंतुकों को कम खर्च में बेहतरीन सुविधाओं के साथ किसी स्थानीय व्यक्ति की तरह लंदन के विभिन्न स्थलों का दौरा करने का अवसर प्रदान करेंगे।

स्थानीय इतिहास और संस्कृति से कराएगा परिचय

जेम के मुताबिक, “हमारी खासियत यह है कि हम आगंतुकों की सहूलियत के अनुसार यात्रा कार्यक्रम तैयार करते हैं, जिसके तहत उन्हें स्थानीय लोगों की तरह ट्यूब (लंदन भूमिगत मेट्रो प्रणाली) और रेड बस सेवा के जरिये पूरे शहर में घुमाया जाता है। हम उन्हें पैदल मार्ग से भी लंदन के दिलकश नजारों का दीदार करवाते हैं।”

जेम के अनुसार, “लंदन आने के बाद से ही मैं साइकिल से सफर करता आया हूं, जिसके चलते मुझे शहर के लोकप्रिय स्थलों की ओर ले जाने वाले कई शॉर्टकट रास्तों एवं पैदल मार्गों के बारे में जानकारी हो गई। इसलिए, मैं शहर के अन्य ‘टूर ऑपरेटर’ के मुकाबले लगभग आधे बजट में यात्रा कार्यक्रम बनाना जानता हूं और मेरा उद्देश्य शहर के स्नातकों को सशक्त बनाना है।” (भाषा)

यह भी पढ़ेपीएसएल में खेलेंगे विश्व कप की टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button