कार्यस्थल की सफलता के लिए औद्योगिक सुरक्षा जरूरी : जी. विवेक

हैदराबाद, श्रम, रोजगार एवं उत्खनन मंत्री डॉ. जी. विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि सुरक्षा उत्पादकता बढ़ाती है, इसलिए कार्यस्थल पर सुरक्षा को खर्च नहीं, बल्कि निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले कुछ उद्योग प्रबंधन सुरक्षा उपायों को अतिरिक्त वित्तीय बोझ मानते थे, लेकिन अब स्थिति बदल रही है और उद्योग सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने लगे हैं।

मंत्री विवेक बुधवार को रवींद्र भारती सभागार में आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन तेलंगाना सरकार, फैक्ट्री निदेशालय और नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव दाना किशोर और फैक्ट्री निदेशक मोहन बाबू भी मौजूद थे। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उद्योग प्रबंधन अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपायों में निवेश करें और बोर्ड के सदस्य नियमित रूप से सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा करें।

यह भी पढ़ें… प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य में उद्योगों की भूमिका अहम

मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि बेहतर परिणाम तभी मिलते हैं जब कर्मचारी सुरक्षित और संतुष्ट हों। इसले श्रमिकों के बीच लगातार जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के अनुरूप सुरक्षा मानकों को भी मजबूत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के राज्य को 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मंत्री ने उद्योगों से जीरो-एक्सीडेंट फैक्ट्री बनने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समय रहते 20 लाख रुपये खर्च कर एहतियाती उपाय किए गए होते तो बड़ा हादसा टल सकता था, जबकि दुर्घटना के बाद उसी प्रबंधन को करोड़ों रुपये खर्च करने पड़े। मंत्री ने अधिकारियों को राज्यभर में उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button