इंस्पेक्टर से अभद्रता पर जग्गा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद, नगर पालिका चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने के मामले में संगारेड्डी टाउन पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टी. जग्गा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

उल्लेखनीय है कि निकाय चुनावों के तहत मतदान के दिन जग्गा रेड्डी का संगारेड्डी के 34वें वार्ड के एक मतदान केंद्र पर इंस्पेक्टर वी. शिव कुमार से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हो गया था। बताया जाता है कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 223, 351, 352, 132, 329, 191(2)  तथा तेलंगाना म्युनिसिपल चुनाव अधिनियम की धारा 215(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया।  

शिकायत डिप्टी तहसीलदार के. विनय कुमार ने दर्ज कराई, जिन्हें नगर पालिका चुनाव के दौरान फ्लाइंग सर्विलांस टीम अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त कलेक्टर (स्थानीय निकाय), संगारेड्डी के निर्देश पर विनय कुमार ने वायरल वीडियो क्लिप प्राप्त होने और पीड़ित अधिकारी से बातचीत के बाद शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े: अल्लू अर्जुन एवं अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज़

इंस्पेक्टर शिव कुमार ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने मतदान की शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जग्गा रेड्डी की समर्थक व वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी हमीदा बेगम के पति अद्दू को प्रतिबंधित क्षेत्र से हटने के लिए कहा था। इसी दौरान, अद्दू ने बहसबाजी शुरु कर दी, इसी बीच कुछ ही मिनटों बाद जग्गा रेड्डी मौके पर पहुंचे और बिना तथ्य जाने उनसे अभद्र भाषा में बात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button