इंस्टाग्राम का नया फीचर – लिंक्ड रील्स

हैदराबाद, इंस्टाग्राम ने अपने यूज़र्स की सबसे बड़ी समस्या का हल निकाल लिया है।इंस्टाग्राम ने नया लिंक्ड रील्स फीचर लॉन्च किया है, जिससे क्रिएटर्स अपनी रील्स को जोड़ सकेंगे और दर्शक बिना प्रोफ़ाइल स्क्रॉल किए आसानी से ‘Watch Part 2’ बटन दबाकर अगला वीडियो देख पाएंगे।

अक्सर जब कोई रेसिपी, वर्कआउट या ट्यूटोरियल वीडियो देखते समय क्रिएटर कहता था कि “पार्ट 2 मेरी प्रोफ़ाइल पर देखें”, तो दर्शकों को प्रोफ़ाइल में जाकर ढेरों वीडियो स्क्रॉल करने पड़ते थे और सही क्लिप ढूंढने में समय बर्बाद हो जाता था। अब इंस्टाग्राम के नए फीचर लिंक्ड रील्स से यह परेशानी खत्म हो गई है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स अपनी रील्स को आपस में जोड़ सकते हैं। यानी एक वीडियो खत्म होने पर उसके नीचे ‘Watch Part 2’ का बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करते ही अगला वीडियो तुरंत खुल जाएगा और पूरी कहानी एक क्रम में देखने को मिलेगी।

यह नया फीचर न सिर्फ क्रिएटर्स बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद उपयोगी है। अब जब कोई क्रिएटर नई रील अपलोड करेगा तो उसे वीडियो लिंक करने का विकल्प मिलेगा। इतना ही नहीं, पुरानी रील्स को भी नई रील से जोड़कर एक तरह की सीरीज़ बनाई जा सकती है। इससे बिखरे हुए पोस्ट एक सुव्यवस्थित और जुड़ी हुई कहानी का रूप ले लेंगे।

यह भी पढ़ें… क्वालीज़ील ने 600 से अधिक कर्मियों को प्रदान किया एआई प्रशिक्षण

इंस्टाग्राम रील्स का अनुभव अब और आसान

क्रिएटर्स के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि दर्शक लंबे समय तक उनके वीडियो देखते रहेंगे और उनका कंटेंट दोबारा भी सामने आएगा। वहीं दर्शकों के लिए यह अपडेट देखने का अनुभव आसान और सहज बना देगा। उन्हें अब प्रोफ़ाइल पर जाकर ढेर सारे वीडियो खंगालने की ज़रूरत नहीं होगी और वे ट्यूटोरियल, ट्रैवल डायरी या स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी जैसे वीडियो एक क्रम में देख पाएंगे।

यह बदलाव भले ही छोटा लगे लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है। यह साफ है कि इंस्टाग्राम अब अपनी रील्स को केवल मनोरंजन का साधन न मानकर कहानियाँ, एपिसोड और ट्यूटोरियल प्रस्तुत करने का मंच बनाना चाहता है। यूट्यूब शॉर्ट्स की तरह अब इंस्टाग्राम भी दर्शकों को लगातार जोड़े रखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक छोटे से बदलाव ने इंस्टाग्राम रील्स को और ज़्यादा रोचक, आसान और मज़ेदार बना दिया है। अब कहानियाँ बीच में टूटेंगी नहीं बल्कि क्रम से आगे बढ़ेंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button