अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, एक तस्कर अरेस्ट

हैदराबाद, राचकोंडा के नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 28 किलो गांजे के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्यों की तलाश चल रही है। ईगल फोर्स द्वारा बताया गया है कि चंद्रायनगुट्टा में रहने वाले ख्वाजा वहाबुद्दीन को कल रात रामजी फिल्म सिटी के निकट से गिरफ्तार किया गया। वह घटना के समय ओडिशा से 14 पैकेटों में 28 किलो गांजा लेकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली।

ख्वाजा पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि ओडिशा का गुरू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके अलावा आरोपी को कार उपलब्ध करवाने वाले फायनांसर बबलू की भी तलाश चल ही है। ईगल फोर्स ने बताया कि ख्वाजा वर्ष 2005 से ही गांजा तस्करी की घटनाओं में लिप्त है। उसके खिलाफ अभी तक 43 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में गैर जमानंती वारंट जारी होने के बावजूद भी ख्वाजा पुलिस से बचकर फिर रहा था। आरोपी पे खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें… किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार. नाबालिग की तलाश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button