इंटर परीक्षा जारी, उपस्थित रहे 96.5 प्रतिशत छात्र

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इन दिनों जारी इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई 2026) में 96.5 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे।

बोर्ड द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए गणित-1 बी, बॉटनी, राजनीति विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 5,50,563 थी। राज्य में स्थापित 1,495 केंद्रों में आयोजित हुई परीक्षा में 5,31,782 (96.5 प्रतिशत) छात्र शामिल हुए। शेष 18,781 छात्र अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… लंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम

आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षा में मलप्रैक्टिस का केवल एक मामला महबूबाबाद जिले से सामने आया। समग्र रूप से सभी केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button