सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत, दो अन्य घायल

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मल्काजगिरी के नागोल थाना परिधि में परीक्षा लिखने के बाद मोटरसाइकिल पर सैर सपाटे के लिए निकले एक इंटरमीडिएट छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए।

नागोल पुलिस के अनुसार, राज्य लक्ष्मी कॉलोनी, नागोल निवासी बुच्ची बाबू का पुत्र पलीवेला विष्णुवर्धन इंटर की पढ़ाई कर रहा था। कल परीक्षा लिखने के बाद दोपहर 3 बजे वह अपने दो दोस्तों ऊषा किरण और मणिदीप के साथ केटीएम बाइक पर तट्टीअन्नारम 100 फीट रोड सैर सपाटा करने और फोटोग्राफी करने के लिए गया हुआ था। 100 फीट रोड स्थित गोल्डन लीफ विल्लास के पास विष्णुवर्धन अपने दोनों दोस्तों को मोटरसाइकिल पर बिठाकर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल दौड़ा रहा था।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : रविवार और सोमवार को अधिक हो रहे हैं सड़क हादसे

मोड़ आने पर मोटरसाइकिल मोड़ते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल रोड डिवाइडर से टकरा गई। मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराते ही तीनों गतिमान मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में सड़क पर गिरने के कारण सिर फट जाने से विष्णुवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई। उसके घायल दोस्तों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button