अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 1 गिरफ्त में

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 2 किलो गांजे के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि चंद्रायनगुट्टा में रहने वाला मिर्जा फयाज अली बेग महाराष्ट्र से दो किलो गांजा खरीदकर ट्रैवल्स बस के माध्यम से वापस पहुंचा था। विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने सुचित्रा इलाके में वाहन जांच शुरू की।

यह भी पढ़े: हैदराबाद : गांजा तस्करी का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान, महाराष्ट्र की बस को रोककर तलाशी ली गई। बस में सवार मिर्जा फयाज अली बेग के बैग की जांच करने पर उसमें गांजा भरे पैकेट मिले। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए कोमपल्ली आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button