श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण पत्र विमोचित
हैदराबाद, गोवत्स फाउण्डेशन द्वारा पुरुषोत्तम मास में गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के सान्निध्य में नुमाइश मैदान में 28 मई से 3 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। इस संदर्भ में श्री समर्थ कामधेनु गौशाला, जियागुड़ा में कार्यकर्ताओं एवं यजमान परिवारों की विशेष बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए गोवत्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष सीए मुरली मनोहर पल्लोड ने बताया कि कथा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इसके तहत साज सज्जा समिति में रमेश लखोटिया एवं गोपाल सारडा, ऑफिस कमेटी में बालाप्रसाद लड्डा, घनश्यामदास बजाज, राजगोपाल जाजू, रामप्रसाद शर्मा, त्रियोगीनारायण राठी, सज्जनलाल भाटी, स्टेज कमेटी में रमेश लखोटिया, सीए मुरलीमनोहर पल्लोड व गोपाल सारड़ा, भोजन समिति में बद्रीविशाल लोया, रमेशचन्द्र काबरा, प्रकाशचन्द्र लड्डा, माहेश्वरी समाज दिलसुखनगर, श्री रामदेव अष्टकोणी मन्दिर समिति ईसामियाँ बाजार, हैप्पी कपल्स ग्रुप को रखा गया है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कथा के अन्तर्गत भोजन प्रसाद सेवा में सेवा देने की स्वीकृति प्रदान की है। प्रचार समिति में सीए मुरली मनोहर पल्लोड, जसमतभाई पटेल, ओमप्रकाश अग्रवाल, बद्रीविशाल लोया, घनश्यामदास राठी, गोपाल सारड़ा, कैलाश व्यास, बालाप्रसाद लड्डा, श्रीनिवास मोदाणी, विट्ठल काबरा, राजेश करवा, राधाकिशन भूतड़ा, देवेन्द्र झँवर, पवन भराड़िया, राजेश काबरा, नरसिंगदास तोष्णीवाल, महेन्द्र बजाज, सम्पत तोष्णीवाल व अन्य को रखा गया। साउंड सिस्टम समिति में राधेश्याम साउण्ड जोधपुर होंगे। पूजन समिति व शोभा यात्रा समिति के संयोजक जगदीश लोया, आशीष भाटी, श्रीनिवास दरक, गोपाल सारड़ा, दिनेश देवड़ा, प्रकाशचन्द तापड़िया होंगे।
कथा स्थल पर मेडिकल व व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध
सीए ने बताया कि युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम कैसे अपने जीवन को सुन्दर, सार्थक एवं सफल बनाए संवादात्मक सत्र के लिए सीए महेश कुमार पल्लोड, सीए नारायण लोया, सीए अजय मून्दड़ा, एडवोकेट राहुल भाटी, आशीष भाटी, जगदीश लोया, श्रीनिवास दरक, एडवोकेट सिद्धार्थ गिल्डा व तन्मय सारडा को संयोजक व सहसंयोजक बनाया गया है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का दायित्व कमल शर्मा को दिया गया। कथा स्थल पर डॉक्टर व व्हील चेयर की सेवा उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा, सेक्युरिटी की भी व्यवस्था रहेगी। नित्य कथा समापन के पश्चात प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। गोवत्स फाउण्डेशन की क्षेत्रिय समितियों के माध्यम से घर-घर जाकर सभी वैष्णवों को निमंत्रण पत्रिका देने की योजना है। अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के निमंत्रण पत्रों का विमोचन किया गया। बैठक का शुभारंभ गोमाता के पूजन से हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं यजमान परिवारों का स्वागत अध्यक्ष सीए मुरली मनोहर पल्लोड ने किया। उन्होंने सभी लोगों से गोवत्स फाउण्डेशन की ईसीएस सेवा एवं कार्पस फण्ड सेवा जीवन के साथ भी-जीवन के बाद भी से लोगों को कथा के प्रचार के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें… सेवा परमो धर्म संस्था ने गांधी अस्पताल में भेंट किए चार कूलर
गौसेवा के लिए करोड़ों की राशि का योगदान जारी
पिछले वर्ष गोवत्स फाउण्डेशन व श्री गोवत्स फाउण्डेशन को लगभग 1 करोड़ 67 लाख की राशि गौसेवा के लिए प्राप्त हुई। कार्पस फण्ड में लगभग 35 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई। पिछले 3 वर्षो में गोवत्स फाउण्डेशन व श्री गोवत्स फाउण्डेशन ने लगभग 4.5 करोड़ से अधिक की राशि की सेवा गौशालाओं के चारे के माध्यम से की। कथा स्थल पर बैनर के माध्यम से गोवत्स फाउण्डेशन द्वारा अप्रैल 2013 से मार्च 2026 तक किन-किन गौशालाओं में कितनी सेवा दी गई है, इसकी जानकारी दी जायेगी। श्री गोवत्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी से को गौसेवा से जुड़ने एवं भागवत कथा में भाग लेने का आग्रह किया।
बैठक में घनश्यामदास राठी, ओमप्रकाश अग्रवाल, बद्रीविशाल लोया, जगदीश लोया, अजय तोष्णीवाल, श्याम बंग, भगवानदास कांकाणी, मिश्रीलाल जोशी, कमल काबरा, कमलनारायण बजाज, नरसिंगदास मून्दड़ा, सज्जनलाल भाटी, ब्रिजगोपाल व्यास, पवन कुमार भराड़िया, विजयनंदन काबरा, पुरुषोत्तम तोतला, अरुण बजाज, ओमप्रकाश राठी, रामप्रसाद शर्मा, वल्लभ राठी, घनश्याम तिवारी, प्रकाशचन्द्र तापड़िया, नरेशचन्द्र नागला, दिनेश देवड़ा, निकेश असावा, अभिषेक देवड़ा, लोकेश कुमार पल्लोड, यश पल्लोड, श्रीनिवास दरक, राहुल दरक, राधेश्याम नवाल, लक्ष्मीकांत चाण्डक, सुनील हेडा, महेश सारड़ा, प्रकाशचन्द्र लड्डा, प्रह्लाद न्याती, राहुल भाटी व नवरतन सारड़ा ने भाग लिया।
बैठक में विकास मून्दड़ा, रमेश कुमार लड्डा, गोविन्द बजाज, विद्या सारड़ा, रंजना देवड़ा, वनमाला तापड़िया, सुषमा कांकाणी, भारती पल्लोड, प्रेमलता अग्रवाल, राधिका व्यास, अम्बिका अग्रवाल, रमाकान्त करवा, राजगोपाल जाजू, महेश राजपुरोहित, आनन्द राजपुरोहित, तनमय सारड़ा, हनुमान सारड़ा, शोभा सारड़ा, प्रकाश मून्दड़ा, महेश कुमार पल्लोड, दिव्या पल्लोड, सागर भट्टड़, नितिन बजाज, सुरेश बियाणी, सुरेश गांधी, विकास अग्रवाल, अनिल इन्नाणी, प्रह्लाद सारड़ा, जयप्रकाश धूत, श्यामसुन्दर बंग, घनश्याम लोया, लक्ष्मीनारायण, बालाजी, हर्षिनी पल्लोड, ख्याति पल्लोड, ब्रिजमोहन बजाज व अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



