ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से प्रतिबंध लगाए

Ad

नई दिल्ली। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के अपने फैसले को तुरंत पलट दिया है। शनिवार को इस अहम जलमार्ग पर फिर से पाबंदियां लगा दी गईं, जब अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकाबंदी खत्म नहीं होगी।

ईरान की संयुक्त सैन्य कमांड ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण अपनी पिछली स्थिति में लौट आया है। उसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी लागू रहेगी, तब तक जलडमरूमध्य से आवाजाही को रोकता रहेगा।

ईरान पर नाकाबंदी लागू रहेगी- ट्रंप

यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस बयान के अगले दिन सुबह की गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी, जब तक कि तेहरान अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं कर लेता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम पर भी समझौता शामिल हो।

Ad

ईरानी दूतावास ने फिर ट्रंप का मजाक उड़ाया

ट्रंप के संदेशों के जवाब में, ईरान की संसद के स्पीकर बाकिर गालिबफ ने कहा कि ट्रंप ने एक घंटे में सात झूठे दावे किए हैं। अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहती है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम क्या होंगे, यह फैसला जमीनी हालात के आधार पर होगा, न कि सोशल मीडिया के जरिए।

दक्षिण अफ्रीका में मौजूद इरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के परमिट सोशल मीडिया के जरिए नहीं दिए जाते।’ईरानी दूतावास ने फिर ट्रंप का मजाक उड़ाया

ट्रंप के संदेशों के जवाब में, ईरान की संसद के स्पीकर बाकिर गालिबफ ने कहा कि ट्रंप ने एक घंटे में सात झूठे दावे किए हैं। अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहती है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम क्या होंगे, यह फैसला जमीनी हालात के आधार पर होगा, न कि सोशल मीडिया के जरिए। दक्षिण अफ्रीका में मौजूद इरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के परमिट सोशल मीडिया के जरिए नहीं दिए जाते।'(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button