अमेरिका स्थित हिंदू अधिकार समूह को जनसंपर्क पहलों के लिए दो पुरस्कार

Ad

वाशिंगटन, अमेरिका स्थित एक अधिकार समूह ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) की दो जनसंपर्क पहलों को धार्मिक संगठनों के लिए काम करने वाले संचार पेशेवरों के एक संघ द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के निधि जुटाने वाले अभियान वीडियो ‘‘बैक टू द (हिंदू) फ्यूचर’’ और पॉडकास्ट ‘‘ऑल अबाउट हिंदुइज्म सीरीज 2’’ को ‘रिलिजन कम्युनिकेटर्स काउंसिल’ द्वारा 2026 का ‘डीरोज-हिंकहाउस’ उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।

‘बैक टू द (हिंदू) फ्यूचर’ का निर्माण एचएएफ की मार्केटिंग टीम ने किया था। इसका फिल्मांकन और संपादन टॉड लुईस ने किया। एचएएफ के वरिष्ठ ‘क्रिएटिव’ निदेशक तेजस शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बेहद उत्साहित हैं कि ‘रिलिजन कम्युनिकेटर्स काउंसिल’ ने निधि जुटाने के इस अभियान की रचनात्मकता और गुणवत्ता को मान्यता दी है। इस अभियान ने न केवल अपने मुख्य उद्देश्य में सफलता हासिल की, बल्कि अमेरिका के विद्यालयों में सटीक, संतुलित और व्यापक शैक्षणिक सामग्री की महत्वपूर्ण आवश्यकता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है।’’

अमेरिका स्थित हिंदू अधिकार समूह को जनसंपर्क पहलों के लिए दो पुरस्कार

‘ऑल अबाउट हिंदुइज्म’ पॉडकास्ट 23 भागों की एक शैक्षणिक श्रृंखला है, जिसमें हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों, उसके इतिहास, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धर्म से जुड़े आम सवालों के जवाब और हिंदुओं के सामने मौजूद समकालीन विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा की गई है।

Ad

पॉडकास्ट की दूसरी श्रृंखला का निर्माण, लेखन, वाचन और संपादन एचएएफ के संचार विभाग के वरिष्ठ निदेशक मैट मैकडरमॉट ने किया। पटकथा में एचएएफ के शिक्षा रणनीति के वरिष्ठ निदेशक विजय सतनारायण और शिक्षा अनुसंधान सहायक देवला गुप्ता ने सहयोग दिया।

‘डीरोज-हिंकहाउस मेमोरियल’ पुरस्कार हर वर्ष ‘रिलिजन कम्युनिकेटर्स काउंसिल’ के सक्रिय सदस्यों को धार्मिक संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button