उस्मानिया विश्वविद्यालय में आईएसओ चरण 2 ऑडिट शुरू
हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा वैश्विक गुणवत्ता मानकों के लिए व्यापक आईएसओ चरण-2 ऑडिट शुरू किया गया है। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उस्मानिया विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर अपना आईएसओ स्टेज-2 ऑडिट शुरू कर दिया है। यह वैश्विक प्रशासनिक और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में विश्वविद्यालय की यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
चेन्नई स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा लेखा परीक्षा का नेतृत्व किया जा रहा है। अगले तीन दिनों के दौरान, उस्मानिया विश्वविद्यालय का मूल्यांकन चार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर प्रमाणन के लिए किया जाएगा। इनमें आईएसओ 21001:2018-शैक्षिक संगठन प्रबंधन प्रणाली, आईएसओ 14001:2015- पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली, आईएसओ 50001:2018- ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली तथा आईएसओ 22000:2018-खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली शामिल है।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी : अपर आयुक्त सृजना ने किया कोंडापुर साप्ताहिक बाज़ार का निरीक्षण
उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगराम ने आज इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के हालिया शैक्षणिक परिवर्तनों, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और गुणवत्तापूर्ण शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का विस्तृत विवरण देते हुए व्यापक प्रस्तुति दी। इसके बाद बीआईएस लेखा परीक्षकों ने विभिन्न संकायों के डीन, परिसर के कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक निदेशकों के साथ वार्तालाप किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



