श्री खेतलाजी भैरूजी का जागरण सम्पन्न

हैदराबाद, जीडिमेट्ला में श्री आई माताजी बडेर सीरवी समाज, जीडिमेट्ला द्वारा श्री खेतलाजी भैरूजी का भव्य जागरण आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष सोहनलाल परिहार व सचिव प्रेम पंवार ने संयुक्त रूप से बताया कि भादवा सुदी तेरस के अवसर पर आयोजित श्री खेतलाजी भैरूजी के जागरण में कन्हैयालाल कुमावत एंड पार्टी ने भजनों के पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में पधारे सम्मानित अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम स्थल पर अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गयी।

उपाध्यक्ष सोहनलाल परिहार, सचिव प्रेम पंवार ने अपने कार्यकाल के प्रथम जागरण में समाज बन्धुओं का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में संरक्षक मांगीलाल काग, उपाध्यक्ष सोहनलाल परिहार, सचिव प्रेम पंवार, सलाहकार महेन्द्र देवड़ा, अर्जुनलाल बर्फा, भीमाराम काग, शंकरलाल, शेषाराम परिहारिया, कानाराम बर्फा, जयराम परिहार, मोहनलाल मुलेवा, मांगीलाल सोलंकी, मोहनलाल काग, देवाराम बर्फा, उदाराम, मुलाराम पंवार, नारायणलाल बर्फा, चन्द्र प्रकाश बर्फा, भुण्डाराम बर्फा, राजूराम लचेटा, हेमाराम काग एवं पदाधिकारी, समस्त कार्यकारिणी सदस्य व समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन सचिव प्रेम पंवार ने किया। उपाध्यक्ष सोहनलाल परिहार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें… सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का किया गया आयोजन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button