‘जन नायकन’ लीक मामला: सेंसर बोर्ड पर आरोप खारिज सूत्र

नयी दिल्ली, अभिनय से राजनीति में आए विजय की आगामी तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से लीक होने के दावे निराधार और भ्रामक हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एच. विनोद द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विजय के राजनीति में आने से पहले उनकी आखिरी फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म शुक्रवार को ऑनलाइन लीक हो गई। इस घटना से फिल्म जगत में आक्रोश है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) या सेंसर बोर्ड से लीक होने के दावे निराधार और भ्रामक हैं।’’ उन्होंने कहा कि सीबीएफसी प्रमाणीकरण के लिए प्रस्तुत सभी फिल्मों के लिए एक सुरक्षित केडीएम (की डिलीवरी मैसेज) प्रणाली का पालन करता है, जिसमें सामग्री तक पहुंच पासवर्ड से सुरक्षित होती है।

केडीएम पूरी तरह से निर्माता/फिल्म निर्माता के पास रहता है

सूत्र ने बताया, ‘‘केडीएम पूरी तरह से निर्माता/फिल्म निर्माता के पास रहता है। वैध केडीएम के बिना ना तो फिल्म को देखा जा सकता है ना ही उस तक पहुंचा जा सकता है।’’ सूत्रों ने ताया कि ‘जना नायकन’ का डीसीपी (डिजिटल सिनेमा पैकेज) 17 मार्च को मुंबई में आवेदक को विधिवत पावती के साथ सौंप दिया गया था और तब से यह उनके पास ही है।

यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर लीक के स्रोत को लेकर चल रही व्यापक अटकलों के बीच आया है। सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, अभिनेता सूर्या और शिवकार्तिकेयन सहित कई अन्य लोगों ने फिल्म के लीक होने की घटना की निंदा की है और प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे फिल्म की ‘पायरेटेड’ प्रति को प्रसारित करने या देखने से बचें। (भाषा)

यह भी पढ़ेहैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button