जुबिली हिल्स उपचुनाव: मंत्री दामोदर राजनारसिम्हा ने किया डोर-टू-डोर प्रचार
हैदराबाद, जुबिली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के तहत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री दामोदर राजनारसिम्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव के समर्थन में एर्रगड्डा डिवीजन के कई इलाकों में घर-घर पहुंचकर प्रचार किया।
मंत्री ने फातिमा नगर, न्यू सुल्तान नगर, राजीव नगर, जयंती नगर, श्रीराम नगर और नटराज नगर जैसे क्षेत्रों में पदयात्रा करते हुए मतदाताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा लागू की गई विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
दौरान, दामोदर राजनारसिम्हा ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के घर भी जाकर बैठक की और उन्हें चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उनके आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक डोर-टू-डोर कैंपेन में हिस्सा लिया और पूरे डिवीजन में पैदल यात्राएं निकालीं।
प्रचार अभियान में विधायक भोज्जू, एमएलसी दांडे विट्ठल, कॉरपोरेटर विजयारेड्डी सहित कई स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे और जनता से संपर्क साधा। कांग्रेस का उद्देश्य है कि जुबिली हिल्स उपचुनाव में निर्णायक जीत हासिल की जाए, जिसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





