शिक्षा विभाग का जूनियर अधिकारी एसीबी की गिरफ्त में

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के जूनियर सहायक को रिश्वत स्वीकारते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया जाता है कि बंड्लागुडा स्थित उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के जूनियर सहायक शिव प्रसाद ने शिकायतकर्ता के स्कूल को एसएससी बोर्ड परीक्षा केंद्र से नहीं हटाने के बदले में 10 हजार रुपयों की मांग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी कार्यालय से संपर्क किया।

आज सुबह एसीबी ने जाल बिछाकर शिव प्रसाद को रिश्वत स्वीकारते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीबी ने सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी से संबंधित शिकायतें 1064 पर करने की अपील की।

यह भी पढ़े: बालानगर में गांजे का सेवन करने वाले गिरफ्त में

Exit mobile version