कामाक्षी रॉयल्स, पुष्पक इंडियंस एवं रॉयल चैलेंजर्स ने जीते लीग मैच

हैदराबाद, श्री कृपा मार्केट प्रीमियर लीग (एसकेएम प्रीमियर लीग) के तहत अलमास गुड़ा स्थित माय ड्रीम क्रिकेट एरिना में आयोजित चौथे सप्ताह के लीग मुकाबलों में कामाक्षी रॉयल्स, पुष्पक इंडियंस एवं रॉयल चैलेंजर्स सिकन्दराबाद ने जीत हासिल की। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री कृपा मार्केट होलसेल एण्ड रिटेल मर्चेंट असोसिएशन के महासचिव दीपक मोदी एवं अध्यक्ष चिक्का चंद्रमोहन द्वारा दी गई।

लीग के तहत खेले पहला मैच बीवीके हेजनबर्ग एवं कामाक्षी रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें बीवीके हेजनबर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 116 रन बनाए। जीत के लिए 117 रनों का पीछा करते हुए कामाक्षी रॉयल्स ने नंदेश टिबड़ेवाल के 34 रनों तथा निश्चय के 31 रनों की मदद से मात्र 4 विकेटों के नुकसान पर 14.5 ओवरों में 117 रन बनाकर मैच 6 विकेटों के अन्तर से जीत लिया। तपिश अग्रवाल को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।

दूसरा मुकाबला पुष्पक इंडियंस एवं अपेक्षा सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें पुष्पक इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 239 रन बनाए। कुशल ने 72, संजय कुमार यादव ने 61 तथा श्याम ने 50 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए 240 रनों का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 161 रन बना सकी। कुशल साँखला को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया ।

यह भी पढ़ें… प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केपटाउन को 53 रन से हराया

आयोजकों और प्रायोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

तीसरा मुकाबला सिकन्दराबाद रॉयल चैलेन्जर्स एवं कामधेनु टायटंस के बीच खेला गया। कामधेनु टायटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर मात्र 93 रन बनाए। जीत के लिए 94 रनों का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स सिकन्दराबाद ने मात्र 8.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बनाकर मैच 9 विकेटों के अंतर से जीत लिया। विशाल बिरला को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।

चौथे सप्ताह के मैचों के अन्तर्गत श्री कृपा मार्केट होलसेल एंड रिटेल मर्चेंट असोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन चिक्का, महासचिव दीपक मोदी, खेल सचिव पवन मर्दा, कोषाध्यक्ष परसराम उपाध्याय, विकास जैन, सुरेन्द्र रेड्डी, शेखर, तरुण चांडक, प्रवीण कुमार, सलाहकार महेन्द्र जैन, पी. अशोक कुमार, नरसिम्हलु, महेश राठी, बिकेश गोयल, भास्कर जगन, मोहन, मनीष गर्ग, संतोष, अमरचंद देवड़ा, जावेद भाई, नितिन अग्रवाल, नरेश गौड़, ललित अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, आयोजन समिति के अनिल ठाकुर, मनीष भाटी, विनय जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक मीनार ब्रांड, श्री साई रोलर फ्लोर मिल के आदित्य बंसल, श्रेया एग्रो इंडस्ट्रीज राजकुमार, लक्ष्मण भाई, अग्रसेन बैंक के पदाधिकारी, रूपचंद राजाराम, आशीष अग्रवाल, प्रभु, बालाजी विकास कुमार, चारभुजा कृषि उद्योग, विशेष ट्रेडर्स कामधेनु एग्रो इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने मैचों का आनंद लिया। प्रतियोगिता के अगले मैच रविवार, 18 जनवरी को खेले जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button