आध्यात्मिक कर्म करने का समय है खरमास
सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करके एक माह तक रहते हैं, तो इस समय को खरमास कहते हैं।
तिथि मुहूर्त
विक्रम पंचांग के अनुसार, खरमास 16 दिसंबर, मंगलवार को शुरू होगा, जो 14 जनवरी, 2026 को समाप्त होगा।
हिंदू धर्म में खरमास का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करके एक माह तक रहते हैं, तो इस समय को खरमास कहते हैं। यह समय साल में दो बार आता है। खरमास के दौरान शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। वर्जित कार्य
विवाह, सगाई और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य, नया व्यवसाय शुरू करना, नया वाहन या सोना-चांदी खरीदना, गृह प्रवेश करना, नामकरण करना आदि कार्य नहीं करने चाहिए।
आवश्यक कर्म
स्नान-दान, पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, भगवान विष्णु की आराधना, दान-पुण्य, जरूरतमंद की मदद आदि कर्म अवश्य करने चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



