खरतरगच्छ जैन श्री संघ फीलखाना की आम सभा सम्पन्न नए पदाधिकारी चयनित
हैदराबाद, श्री महावीर भवन में खरतरगच्छ जैन श्री संघ, फीलखाना की आम सभा अध्यक्ष ललित कुमार संकलेचा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा की शुरुआत सचिव जसराज बाफना ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए की। आम सभा में संघ के चुनाव की प्रक्रिया बाबूलाल संकलेचा और हस्तीमल हुंडिया के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। चुनाव में रायचंद छाजेड़ को अध्यक्ष, ओम प्रकाश हुंडिया को सचिव तथा कांतिलाल (रासोनी) संकलेचा को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। शेष पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चयन का दायित्व नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपा गया। नई समिति का कार्यकाल 1 अप्रैल, 2026 से आगामी तीन वर्षों तक रहेगा।
सभा में आगामी 22 मार्च को करवान स्थित जैन दादावाड़ी प्रांगण में संघ का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जिम्मेदारी खरतरगच्छ युवा परिषद को सौंपी गई। स्नेह मिलन के सम्पूर्ण लाभार्थी मोहनीदेवी मूलचंद बाफना (हिरोणी परिवार, मरुधर में पादरू) फर्म जे.के. क्रॉकरी, का संघ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अध्यक्ष ललित कुमार संकलेचा और सचिव जसराज बाफना ने अपने कार्यकाल में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं।
यह भी पढ़ें… ‘म्हारी नखराली गणगौर’ कार्यक्रम में बिखरे संस्कृति के रंग
अवसर पर मोतीलाल ललवानी, रायचंद छाजेड़, चुन्नीलाल संकलेचा, जसराज बाफना, हस्तीमल हुंडिया, बाबूलाल संकलेचा, ललित कुमार संकलेचा, विक्रम सिंह ढढ्ढा, सुरेश कुमार संकलेचा, बाबूलाल ललवानी, प्रवीण संकलेचा, उगमराज हुंडिया, रमेश पारेख, उत्तम कुमार बाफना, दयालचंद झाबक, भंवरलाल छाजेड़, सुखराज कांकरिया, ओम प्रकाश हुंडिया, ललित कुमार बी. संकलेचा, मेघराज गोलेच्छा, कांतिलाल संकलेचा, मनीष श्रीश्रीमाल, राणमल बोकाड़िया, रतनचंद बोथरा, उत्तम कुमार संकलेचा, पारसमल मरड़िया, अशोक छाजेड़, भरत कुमार छाजेड़, राजकुमार गोलेच्छा, शांतिलाल बाफना व अनेक उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





