महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन पर बधाई दी किशन रेड्डी ने
हैदराबाद, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव सहित महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति की अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार व राज्य की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार के विकास कार्यों के चलते अब बीएमसी चुनाव में जीत के बाद ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा विकास में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह भारी जीत बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन, समर्पित भाव तथा जनता के साथ निरंतर बने रहना, डबल इंजन सरकार की प्रगति तथा देश की जनता का भाजपा पर बना विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हुई इस जीत से तेलंगाना की जनता को प्रेरणा मिलेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि तेलंगाना में होने वाले म्युनिसिपालिटी व कॉर्पोरेशन चुनावों में अवश्य ही जनता भाजपा के सिर पर सेहरा बांधेगी।
यह भी पढ़ें… ईटेला राजेन्दर ने रखी आरयूबी के अतिरिक्त मार्ग की आधारशिला
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



