जीएचएमसी चुनाव के लिए केटीआर सक्रिय

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने जीएचएमसी चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि डिवीजन स्तर पर सभाएँ कर पार्टी की परिस्थितियों की समीक्षा करें। बीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में शेरीलिंगमपल्ली से संबंधित कुछ युवा केटीआर के समक्ष आज बीआरएस में शामिल हुए। केटीआर ने कहा कि सरकार हैदराबाद महानगर के तीन टुकड़े करे या चार, इस बार होने वाले चुनाव में फिर से बीआरएस का गुलाबी झंडा ही फहरेगा।

केटीआर ने बीआरएस के टिकट पर जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए शेरीलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र विधायक अरीकापुडी गांधी, खैरताबाद विधायक दानम नागेंदर व राजेंद्र नगर विधायक प्रकाश गौड़ का नाम लेते हुए कहा कि स्वार्थ के लिए बीआरएस छोड़कर विधायक अवश्य चले गए हों, लेकिन पार्टी की रीढ़ बना कार्यकर्ता बीआरएस के साथ खड़ा है। युवा बीआरएस का दामन थाम रहे हैं, जो शुभ परिणाम है। उन्होंने कहा कि विधायक नहीं है, इसको लेकर न डरें।

यह भी पढ़ें… सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग : हरीश राव

शेरीलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र बीआरएस का मजबूत किला

विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव, विधायक माधावरम कृष्णाराव का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि जब जरूरत पड़े सभी उपलब्ध रहेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता ही बीआरएस की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हैदराबाद में शेरीलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र बीआरएस का किला है। इस क्षेत्र के सभी 24 डिवीजनों में क्लीन स्वीप करने सभी को रणनीति के तहत काम करना होगा ।केटीआर ने कहा कि 12 साल से केंद्र की सत्ता में रही बीजेपी ने तेलंगाना को 12 पैसे भी नहीं दिए। यह पूजा के भी काम न आने वाला फूल है, इसे वोट देना बेकार है।

केटीआर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले कई वादे कर जनता को हाथ में स्वर्ग दिखाया और सत्ता हासिल करते ही धोखा दिया। उन्होंने कहा कि धोखा देने वाला हाथ और पूजा के लिए भी काम न आने वाले फूल पर हरगिज भरोसा न करें। उन्होंने मतदाताओं विशेषकर महिलाओं से सोच विचार कर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक गलत निर्णय की सजा 5 साल भुगतनी पड़ेगी।

केटीआर ने कहा कि गत चुनाव में गलत वोट देने का जो निर्णय लिया है, उसके तीन साल बीत चुके हैं और दो साल शेष बचे हैं, भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है, दिन दहाड़े हत्याएँ होने लगीं हैं। अवसर पर पूर्व मंत्री जी. जगदीश रेड्डी, विधायक माधावरम कृष्णाराव, राज्यसभा सदस्य वड्डीराजू रविचंद्रा, स्थानीय पार्षद व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button